आज का राशिफल- 21 सितंबर 2026

Edited By Updated: 21 Sep, 2026 06:01 AM

aaj ka rashifal

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस करने वालों को किसी वरिष्ठ की सहायता मिल सकती है। कोर्ट-कटहरी में फैसला आपके हक में आ सकता है। बेरोज़गारों को काम मिल सकता है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस करने वालों को किसी वरिष्ठ की सहायता मिल सकती है। कोर्ट-कटहरी में फैसला आपके हक में आ सकता है। बेरोज़गारों को काम मिल सकता है। माता जी की सेहत का ख्याल रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में जन्मस्थान से दूर जाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी करीबी से अचानक से मुलाकात हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। सिर दर्द परेशान कर सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। धन निवेश में सावधानी से काम लेने की ज़रूरत है। युवा खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। ताल भुना न खाएं, पेट खराब हो सकता है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह को महत्व मिल सकता है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों को सफलता मिल सकती है। सेहत के प्रति सतर्क रहने की ज़रूरत है।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। माता-पिता के साथ चल रहा मनमुटाव बातचीत से कम हो सकता है। किसी और के व्यापार में धन निवेश करने का सोच रहे हैं तो पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। प्रेमी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। व्यापार से जुड़े निर्णय लेते समय दिल से नहीं दिमाग से काम लें। युवा कुछ नया सीखने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
 
वृश्चिक राशि
वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। आध्यात्मिक कार्यो में रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज और परिवार में तालमेल बना कर चलें। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पसंद का प्रोजेक्ट मिल सकता है। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। पिताजी की कही बात आपके लिए सही साबित हो सकती है। पर्याप्त आराम करने की ज़रूरत है, सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापारियों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। प्रेमी के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान कर सकते हैं, जिससे रिश्तें में प्रेम बना रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। काम में बदलाव का सोच रहे जातकों को पसंद का काम मिल सकता है। संतान किसी चीज़ की मांग कर सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दोस्तों के साथ मौज-मसती में समय व्यतीत हो सकता है। अगर कोई गलती हो जाए तो बहस की जगह उसे सुधारने पर ध्यान दें। ऑफिस में सहकर्मियों की काम में मदद कर सकते हैं। थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आराम करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!